
12 वर्ष बाद होगा बृहस्पति ग्रह का उच्च राशि कर्क में प्रवेश, किसी का भाग्य चमकेगा तो किसी का संघर्ष होगा शुरू – पंडित के0 सी0 पाण्डेय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना के अंतर्गत देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन अर्थात गोचर अपने उच्च राशि कर्क में 2 जून मंगलवार को सुबह लगभग 6.30 बजे होगा जिसका धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, पारिवारिक व व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव होगा भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि 12 वर्ष बाद गुरु का राशि परिवर्तन अपने उच्च राशि कर्क राशि में होने जा रहा है यह गोचर धर्म, शिक्षा, विवाह, संतान, परिवार व सम्मान के क्षेत्र में विस्तार व स्थिरता देगा बृहस्पति सामान्य रूप से केंद्र, त्रिकोण के साथ- साथ दूसरे, दशवें भाव तथा कर्क में उच्च का होकर शुभ फल देता है अतः राशि परिवर्तन से कर्क, वृश्चिक, तुला, मकर, मीन राशि वालों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा और मिथुन, कन्या, कुम्भ का मारकेश होने से इन राशि वालों को लाभ के साथ साथ शत्रु, स्वास्थ्य समस्या तथा मेष, कुम्भ, मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती होने से भी सफलता में विलम्ब व समस्या होगा वृष राशि के लिए पराक्रम व यात्रा लाभ तथा सिंह राशि का खर्च बढ़ेगा धनु राशि वालों को अप्रत्याशित उतार चढाव हो सकता है कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग अलग प्रभाव हो सकता है अतः ज्योतिषियों के सुझाव अनुसार कुंडली में गुरु ग्रह शुभ व कारक हो तो पुखराज अवश्य धारण करें, पीले कपड़े पहने, कोई भी महत्वपूर्ण कार्य बृहस्पति को करें और यदि कुंडली में गुरु ग्रह अकारक व अशुभ हो तो गुरुवार को पीले वस्त्र, चना-गुड़, पीले फल का दान योग्य ब्राह्मण को करें तथा विष्णु भगवान की पूजा व “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जप हल्दी या रुद्राक्ष की माला से करें, बुजुर्ग व गुरुजनों की सेवा करें बृहस्पति शुभ ग्रह है अतः उच्च राशि में यह राशि परिवर्तन धर्म व अच्छे कार्य करने वाले सभी राशि के सभी लोगों के लिए सामान्यतः अनुकूल ही रहेगा.
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























