
टिम्बर व्यापारी के यहां पहुंचे विनीत शारदा ने कहा कोई बदमाश नहीं बचेगा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित टिम्बर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल लालू के घर में गन प्वाइंट पर हुई लूट के मामले में लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचे और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार की देर रात चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर टिम्बर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल लालू और उनके परिजनों और चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी टिम्बर व्यापारी के यहां पहुंचे वहीं भाजपा नेता विनीत शारदा ने भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























