
👁 4 views Views
गांव पारपा में दो व शौलाना में एक सड़क का होगा निर्माण, 20.50 लाख आएगी लागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रामीण अभियंत्रण विभाग धौलाना क्षेत्र के गांव पारपा और सौलाना में करीब 20.50 लाख रुपए की लागत से तीन सीसी सड़कों का निर्माण कराएगी। सड़क बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
गांव पारपा में दो सड़के खस्ता हाल है। वही सोलाना में भी एक सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव पारपा में नौ-नौ लाख की लागत से दो सीसी सड़कों का निर्माण होगा। सौलाना में विधायक निधि से करीब ढाई लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























