
पिलखुवा सीओ अनीता चौहान बनी हापुड़ की क्षेत्राधिकारी, मुनीश चंद्र पिलखुवा सीओ नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने सर्किल हापुड़ में तैनात सीओ वरुण मिश्रा का अन्य जनपद ट्रांसफर होने और अन्य जनपद से आए मुनीश चंद्र का हापुड़ जनपद में आगमन होने पर पिलखुवा की क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान को सीओ हापुड़ और मुनीश चंद्र को क्षेत्राधिकारी पिलखुवा बनाया है। वहीं गढ़ सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी राहुल यादव संभाल रहे हैं। मंगलवार की सुबह हापुड़ के एसपी ने पिलखुवा सीओ अनीता चौहान को हापुड़ नगर और मुनीश चंद्र को सीओ पिलखुवा नियुक्त किया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























