
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मृत युवक की हुई पहचान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की जीएस रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुनील कुमार निवासी न्यू सर्वोदय नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक घर से बिना बताए चला गया था। शुक्रवार की देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। आशंका है कि ट्रैक पार करते समय वह गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के पश्चात नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























