
👁 6 views Views
कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में दो पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव डहाना निवासी पिंकी पत्नी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह वह अपनी जेठानी के साथ कपड़े सुखाने को लेकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही अमरजीत और उसकी पत्नी सीमा ने वहां पहुंचकर और मारपीट की। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























