👁 0 views Views
रालोद व भाजपा नेताओं की हुई मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह ने गुरुवार को भाजपा जिला दफ्तर पहुंच कर भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने भेंट की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने रालोद नेता को पटका भेंट कर सम्मानित किया।
भाजपा व रालोद नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए कार्य योजना पर विचार किया और परस्पर सहयोगात्मक रुप से कार्य करने का संकल्प लिया। बता दें कि रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद जिला स्तर पर दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























