
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार की रात श्री राम बारात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान कई युवा आगे आए जिन्होंने राम बारात का जोरदार स्वागत किया। हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित ऋषभ चाप कॉर्नर के संचालक ऋषभ, मोहित और कुणाल कश्यप ने राम बारात में शामिल बारातियों को कोल्ड ड्रिंक, शिकंजी, जलजीरा और ठंडा पानी पिलाया। इसी के साथ उन्होंने अन्य लोगों से भी सेवा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की।
श्री राम बारात जब हापुड़ के अतुरपुरा चौराहा पर पहुंची तो ऋषभ चाप कॉर्नर पर मौजूद युवाओं ने नि:स्वार्थ भाव से लोगों को शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक आदि वितरित की और ठंडा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020


























