
जलभराव से परेशान जसरूपनगर के लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जसरूपनगर के लोग बुधवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इलाके में जलभराव के कारण लोग बेहद परेशान हैं। संक्रामक बीमारियों के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए। अधिकारियों ने इस दौरान सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में पानी भरा है जिसकी वजह से बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। कई मकान तो धीरे-धीरे बैठने लगे हैं। मकान की नीव कमजोर होती जा रही है। उनकी मांग है कि जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाए। इस समस्या के कारण इलाके में बीमारी फैल रही है जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हैं। क्षेत्रवासी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























