👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी 19 वर्षीय बेटी पर एक युवक ने पहले अभद्र टिप्पणी की, उसके बाद छेड़छाड़ करने लगा जिसका विरोध करने पर मोहल्ले के युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 294, 354, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।























