👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में शनिवार की देर शाम संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मोमबत्ती जलाकर बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर, लोकेश, वरुण, वसीम अब्बासी, फहीम अब्बासी, अजय सिंह जयंती आदि मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर ने लोगों को संविधान के बारे में बताया और उन्हें जानकारी दी कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की याद में मनाया जाता है। देश के संविधान निर्माण की भूमिका अदा करने वाले भीमराव अंबेडकर को संविधान दिवस पर याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
























