👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली में बेचने के लिए रखी 25 एकड़ की पराली में आग लग गई जिससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
देहरा के पराली व्यापारी आस मोहम्मद ने विभिन्न किसानों से लगभग 25 एकड़ की पराली खरीदी थी जिसने निधावली के बाहर किसान के खाली पड़े प्लॉट में पराली को इकट्ठा किया था। किसान का कहना है कि पराली को वह बेचने के लिए ले जाने वाला था कि शनिवार की रात को अचानक उसमें आग लग गई जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























