
👁 64 views Views
आनंदा डेरी से चोरी गई बैटरी बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने आनंदा डेरी में बैटरी चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी की 04 बैटरी व घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाडी बरामद की है।आरोपी जनपद आगरा के गांव जामपुर चमरौला का जोगिन्दर सिंह है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























