👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रकाश रीजेंसी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन होने जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया और जिलाध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर समीक्षा की। साथ ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को भी निर्देश दिए। इस अवसर पर महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, जिला प्रभारी मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, भाजपा युवा नेता मोहित बंसल आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























