हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम विभाग ने भीषण ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 25 से 30 जनवरी तक तापमान में भारी गिरावट हो सकती है जिससे ठंड बढ़ सकती है। इसके चलते रेड अलर्ट यानी सीवियर कोल्ड डे जारी किया गया है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के तापमान में भी भारी गिरावट होने की उम्मीद है। अनुमान के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तामपान तीन डिग्री तक पहुँच सकता है। जो जिले सबसे अधिक प्रभावित होंगे उसमें हापुड़ समेत इटावा, लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुरखीरी, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, ललितपुर, अयोध्या, सुलतानपुर, श्रावास्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी आदि शामिल हैं।






















