
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के पराक्रम दिवस पर रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के दिल्ली रोड स्थित रामस्वरूप जनता उच्चतर माध्यमिक व डी एस रामस्वरूप पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयन्ती के पराक्रम दिवस पर विद्यालय के बच्चो ने रैली निकाली। इस परेड में बच्चे नेताजी सुभाष चंद्र बोस उनकी आजाद हिंद फौज बनाकर के निकले भारत माता, झांसी की रानी, राधा कृष्ण के स्वरूप जब आनंद विहार प्रीत विहार अच्छेजा श्याम नगर गोयना से निकले तो लोग मंत्र मुग्ध होकर गये और लोगों ने बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उत्साह वर्धन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ डॉ विनीता ने बच्चों को बिस्किट देकर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखर के आती है तथा प्रत्येक विद्यालय को इस प्रकार के आयोजन करते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधक सुयश वशिष्ठ, प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार, आसमा त्यागी सहायक अध्यापक, अनीता रानी, ओमवीर यादव, दिनेश सिंह, प्रभाकर मणि त्रिपाठी राहुल मिश्रा रवि कुमार ममता शर्मा इशू रानी सरिता शर्मा आकांक्षा गोस्वामी कर्मचारी सचिन कुमार मुकेश शर्मा सुषमा सुमन अशोक आदि उपस्थित रहे l
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























