
हापुड़ के कांग्रेसी स्वर्गीय सुभान सैफी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज बब्बर
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भूतपूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर गुरुवार को हापुड के वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय सुभान खान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिले।कांग्रेस के भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय सुभान सैफी उनके बहुत करीबी थे और अच्छे दोस्त थे।शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के पश्चात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के कार्यालय पर पहुंचे। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का फूल माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय गोयल, नवरत्न त्यागी, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, अभिषेक गोयल, कपिल शर्मा,नरेश भाटी, पवन कौशिक, गौरव गर्ग, यशपाल ढिलोर, सुखपाल गौतम, प्रेम कुमार, खुशनूद अली, लोकेश शर्मा, जलज तेवतिया, अरुण चौधरी, अफजाल आढ़ती, गोपाल भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमल डोसा प्लाजा: मात्र ₹100 में #Unlimited छोले भटूरे: 7017570838, 7668606012

























