
पहले गोटी का खेल खिलाकर जिताया, फिर 2.5 लाख रू दोगुना करने का झांसा देकर रुपए लेकर हुए फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने गोटी का खेल जिताकर रकम दुगनी करने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सिंभावली के गांव सिखेड़ा मुरादाबाद निवासी लताफत पुत्र लियाकत की तहरीर पर गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले जावेद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लताफत ने बताया कि उसके यहां पर जावेद नाम के व्यक्ति का आना जाना था। जावेद ने पीड़ित से लगातार मुलाकात कर उसे विश्वास में ले लिया और अपने साथ एक स्थान पर ले गया जहां उसके तीन अन्य साथी मिले जहां पर चारों ने मिलकर पीड़ित को गोटी का खेल खिलाया और जिताकर कहा कि कल रुपए लेकर आना तब हम तुम्हारे रुपए दोगुने कर देंगे।
मामला 11 मार्च का है जब जावेद ने पीड़ित को छिजारसी टोल से पहले दाहिने तरफ चौकी से आगे स्थित होटल पर बुलाया। पीड़ित ढाई लाख रुपए लेकर पहुंचा। होटल पर बैठे आरोपियों ने कहा कि वह 10 मिनट में रुपए दुगने कर ₹5,00,000 लाकर उसे देंगे। आरोपी ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जब पीड़ित ने जावेद से बात की तो उसने कहा कि हापुड़ कचहरी में आकर मिलो लेकिन उसके बाद से आरोपियों का फोन स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद लताफत ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























