
👁 5 views Views
मंगलवार से बारिश की उम्मीद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में उमस भरी गर्मी से लोग बेहद परेशान है। तीन दिन तक उमस भरी गर्मी से लोगों के परेशान रहने की उम्मीद है। संभावना है कि मंगलवार से मौसम में बदलाव होगा जिससे बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के पश्चात लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार और सोमवार तक मौसम में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहने के साथ गर्मी और उमस का लोगों को सामना करना पड़ेगा। वहीं संभावना है कि मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलेगा जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















