हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रविवार की रात को आई तेज आंधी व वर्षा से शहीद मेला एवं प्रदर्शनी में आए दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस तेज आंधी से अस्थाई दुकानों के टैंट व पर्दा आदि फट गए और वर्षा से सामान पूरा खराब हो गया। छोटे-दुकानदारों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है।
हापुड़ के रामलीला मैदान में शहीदों की यादगार में 10 मई से शरीद मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन एक माह के लिए किया गया है। मेले में खेल-तमाशे, झूले, खिलौने, सोफ्टी, खजला आदि की दुकानें लगी है औऱ मनोरंजन के साधन जुटाए गए हैं, परंतु रविवार की रात को आई तेज आंधी व वर्षा ने दुकानदारों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
वर्षा व आंधी का वेग इतना तेज था कि दुकानों छत, टीन, पर्दे आदि उड़ गए तथा फट कर बेकार हो गया। शहीद मेला स्थल पर पानी भर गया। पीड़ित दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों को ठीक करने में जुटे है।






















