👁 0 views Views
गढ़मुक्तेश्वर: प्रेमिका से बहू बनकर ससुराल आई एक युवती को बेटी को जन्म देना ही आफत बन गया। ससुरालियों ने मारपीट कर बहू को बच्ची सहित घर से निकाल दिया।
गांव नानपुर का एक युवक ट्रक चालक था और उसने सीतापुर की एक लड़की को अपने मोह जाल में फंसा लिया। युवक प्रेम विवाह रचा कर बहू को घर ले आया। बहू ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालिए भड़क गए और मारपीट कर बहू को बेटी सहित घर से धक्का दे दिया। नानपुर पुलिस चौकी ने हस्तक्षेप कर बहू को वापिस ससुराल भेज दिया और पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950


























