
किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को लेकर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ तहसील परिसर में एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा हापुड़ जनपद में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और भेदभावपूर्ण कार्रवाई पर प्रशासन को तत्काल रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 11,000 केवी विद्युत लाइन के नीचे बने किसानों के कोठरों और कमरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाती है, जबकि 4,00,000 केवी हाईटेंशन लाइन के नीचे संचालित फैक्ट्रियों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से समान नियम और समान कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर किसी भी किसानों के साथ दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्युत विभाग किसान के कोठरे गिरवाने का कार्य करेगा तो हापुड़ का किसान उन अवैध फैक्टरियों को गिराने का काम करेंगे जिसकी पूर्णि जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि प्रशासन की शह पर अवैध प्लॉटिंग का कार्य लगातार जारी है। भूमाफियाओं द्वारा बिना आवश्यक अनुमति के बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है, जबकि एक सामान्य किसान को किसी पेड़ को हटाने के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और रिश्वत देनी पड़ती हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को किसानों के प्रति अन्यायपूर्ण बताया।
पंडित शिव कौशिक ने विकास कार्यों की स्थिति पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अनेक योजनाएं केवल कागजों में संचालित दिखाई देती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बृजघाट पर जनता के धन से निर्मित पानी का फव्वारा कई वर्षों से बंद पड़ा है, जिसकी न तो मरम्मत कराई जा रही है और न ही उसे पुनः चालू करने का कोई प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान बाबा श्याम सिंह, बाबा कमल सिंह, बाबा अमन सिंह, ममता शर्मा, भवेंद्र सिसोदिया, विनय बाना, शेखर चौधरी, डॉ मतलूब, शाहरुख प्रधान, नौशाद ख़ान, सभासद अफ़रोज़, कालू चौधरी पावटी, राजकुमार त्यागी, श्यामसुंदर त्यागी, आदि उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























