
बंद फैक्ट्री को चोरों ने बनाया निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री को चोरों ने निशाना बनाया। दो फैक्ट्रियों में घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि एक फैक्ट्री में कोई कीमती सामान नहीं मिला जबकि दूसरी फैक्ट्री से कुछ तार व अन्य सामान चुराकर चोर फरार हो गए। उद्यमियों ने बताया कि पुलिस गश्त बढ़ाए और आरोपियों को पकड़े। वरुण ठाकुर उद्यमी ने बताया कि उनकी फैक्ट्री जी-136 पिछले कई महीनो से बंद पड़ी हुई है। मंगलवार की सुबह उन्हें चोरी का पता चला। चोर पास की एक बंद फैक्ट्री में घुसे थे। वहां कुछ हाथ न लगने पर उन्होंने सीढ़ी के सहारे उनकी फैक्ट्री की दीवार पार करके अंदर प्रवेश किया और फैक्ट्री में रखे तार व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























