
एमएलसी चुनाव को लेकर आईबीएमएफटी महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित, डॉ. विकास अग्रवाल ने अधिक से अधिक पात्र स्नातकों के मतदाता बनाने का आह्वान किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईबीएमएफटी महाविद्यालय, बुलंदशहर में आगामी मेरठ-सहारनपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक पात्र स्नातकों के मतदाता बनाने का आह्वान किया तथा संस्थान को 500 स्नातक मतदाताओं के वोट बनवाने का लक्ष्य दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों एवं शिक्षकगण द्वारा डॉ. विकास अग्रवाल जी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्नातक समाज अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सशक्त बनाए।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक कृष्ण कुमार शर्मा, प्राचार्या डॉ. कविता सोलंकी, श्याम प्रताप सिंह, प्रकाश सिंह, डॉ. मनु सिंह, रमेश कुमार यादव, विजय सिंह, चंद्रेश मौर्य, सौरव सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्नातक मतदाता बनाने की प्रक्रिया, अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकगण ने निर्धारित 500 मतदाताओं के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता और अधिक से अधिक सहभागिता ही हमारी प्राथमिकता
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















