हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को हापुड़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। साथ ही नारी शक्ति उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया। इस अभियान की शुरुआत माउंट आबू से हुई जो रविवार को हापुड़ में आयोजित किया गया। ब्रह्मकुमारी का मानना है कि महिला के आचरण से ही बच्चे सीखते हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता है ताकि एक चिंता मुक्त समाज का निर्माण हो।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर की जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर, नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व चेयरमैन मालती भारती आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी उत्थान और समाज कल्याण है जिसके चलते इसका आयोजन किया गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























