
पिलखुवा: घायल की मौत से परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल 35 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और उपचार में देरी और गलत इलाज का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
मामला मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे का है जब किला परीक्षित गढ़ मेरठ के एंची गांव के रहने वाले मिथुन किठौर में सड़क किनारे कोल्डिंग पी रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनके पैर में चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां मिथुन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली जिसके बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















