
👁 2 views Views
घर में घुसकर चोरों ने नकदी व जेवरात उड़ाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला अहाता बस्तीराम में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया जहां से चोर नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड नंबर एक की रहने वाली मुनेश देवी वाल्मीकि ने बताया कि 22 अगस्त को परिवार के सभी लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान में घुसकर घटना को अंजाम दिया। मुनेश देवी का कहना है कि घटना को चार दिन हो चुके हैं। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















