
नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन सप्लायर्स हापुड़ के नौजवान की मुजफ्फरनगर पुलिस को तलाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुजफ्फरनगर पुलिस हापुड़ के एक ऐसे नौजवान की तलाश कर रही है जिस पर नशे के सौदागरों को नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस ने अभी आरोपी हापुड़ के नौजवान की पहचान उजागर नहीं की है।
मुजफ्फरनगर के एस०एस०पी० संजय वर्मा के अनुसार मुजफ्फरनगर वॉट्सएप पर ऑन डिमांड नशीली दवाई का अवैध धंधा करने वाले एक एमआर सहित तीन आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन बरामद हुए। तीनों आरोपी कार में सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार किए गए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने खतौली के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले दीपक, मेरठ जनपद के थाना खरखौदा के गांव बधौली निवासी कलीम व थाना लोहिया बाजार क्षेत्र में मुफ्ती कयूम मदरसा के पास रहने वाले जुनेद को गिरफ्तार किया।
इन तीनों से नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद हुए। तीनों ने बताया कि वह तीनों नशीली दवाइयों की सप्लाई का काम करते हैं। जुनेद व कलीम के संपर्क हापुड़ निवासी एक व्यक्ति से हैं। जो वॉट्सएप पर बाते करता है। वॉट्सएप पर ऑर्डर लेकर नशीली दवाई भेजता है। गिरफ्तार तीनों लोग भी ऑन डिमांड नशा करने वाले लोगों को दवाई बेचते हैं।
हापुड़ निवासी सप्लायर से ब्लैक में कैप्सूल व इंजेक्शन खरीद कर नशा करने वाले लोगों को ऊंचे दाम वसूल कर बेचते हैं। जुनेद व कलीम दवा मंगवा कर दीपक को देते हैं वह नशा करने वाले लोगों को दवा सप्लाई करता है। उसे इस काम के लिए कमीशन दिया जाता है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के संपर्क में रहने वाले व हापुड़ निवासी सप्लायर की तलाश की जा रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















