
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में मंगलवार को दबंगों ने मंदिर परिसर में पुजारी के साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुजारी का हाथ भी टूट गया और पैरों में भी काफी ज्यादा चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुजारी उदित नारायण ने मंदिर परिसर में हुड़दंग कर रहे कुछ लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गए जिन्होंने पुजारी पर हमला कर दिया और मारपीट की। यह घटना कमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























