
सॉस की भरी केन के ऊपर पड़ी थी चूहे की मुसेगन, 944 किलो सॉस सीज, नोटिस जारी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के भोवापुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 944 किलोग्राम सॉस को सीज किया है। 6 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। टीम ने गंदगी देकर संचालक को नोटिस जारी किया है। सॉस की भरी केन के ऊपर चूहे की मुसेगन पड़ी थी जिसके बाद अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को टीम ने धौलाना में रिलायंस रोड पर स्थित भोवापुर में होली लैंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पर छापामार कार्रवाई की जहां टीम ने जाते जांच शुरू की। इस दौरान जांच में पाया कि भरी हुई सॉस के ऊपर चूहे की मुसेगन पड़ी है जिसके बाद अधिकारियों ने नाराजगी ज़ाहिर की और नोटिस जारी किया है। 944 किलोग्राम सॉस को सीज कर दिया। इसके साथ ही पेरी-पेरी मसाला समेत सॉस के छह नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























