
रेप पीड़िता पर रिपोर्ट वापिस लेने के लिए दवाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिंभावली के गांव रजापुर का एक युवक पवन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गांव की एक युवती ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि गांव रजापुर का एक युवक उसे बहका फुसला कर नौकरी लगवाने के बहाने 21-2-2024 को बरेली ले गया और फिर उसे गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाहबख्शपुर के एक कमरे में डेढ़ माह तक बंधक बनाकर रेप किया। युवती की रिपोर्ट पर सिंभावली पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
युवती का आरोप है कि आरोपी जेल से जमानत पर छूटने के बाद रिपोर्ट वापिस लेने के लिए डरा धमका रहा है और इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर रहा है। युवती ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















