👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 102 एंबुलेंस में एक बार फिर एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया है. एंबुलेंस कर्मी तथा आशा की सूझबूझ से महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई.
102 एंबुलेंस पर तैनात पायलट महेंद्र पाल को सोमवार की दोपहर 2.04 पर सूचना मिली कि गांव वाडली निवासी गर्भवती महिला गीता पत्नी रामपाल को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद एंबुलेंस गांव पहुंची और महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी बृजेश कुमार, आशा सायरा ने सूझबूझ से महिला की डिलीवरी कराई जिसके बाद जच्चा-बच्चा को सिंभावली के सीएचसी में भर्ती कराया गया.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041

























