👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा तट पर लोगों की भीड़ कम होने से और लॉकडाउन में औद्योगिक इकाईयों के बंद होने से गंगा में प्रदूषण का स्तर घटा है। गंगा की सेहत सुधरने से डॉल्फिन और घड़ियालों की संख्या में वृद्धि हुई है। पर्यावरणविद भारत भूषण गर्ग ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में रामसर साइट पर डॉल्फिन की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
भारत भूषण गर्ग ने बताया कि डॉल्फिन साफ और शुद्ध जल मे निवास और प्रजनन करती हैं। वहीं गंगा में घड़ियालों की संख्या भी बढ़ी है। घड़ियाल की विधिवत गणना तो नहीं की जाती लेकिन गढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में 15 घड़ियाल देखने को मिले हैं जो एक अच्छी बात है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099


























