हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो लम्बे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायालय में तारिख पर उपस्थित न होने के कारण वारंट जारी किए है।
पुलिस ने बताया कि गांव टयाला का सोनू, कोटला सादात का ताज उर्फ ताजूल तथा गांव मुरादपुर का मुन्ना है। इसके अतिरिक्त थाना बाबूगढ़ पुलिस ने भी गांव मौहम्मदपुर आजमपुर के अरविंद कुमार को भी न्यायालय में उपस्थित न होने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।


























