हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एंटी करेप्शन टीम का स्वयं को बड़ा अधिकारी बताने वाले हापुड़ के एक नौजवान को पिलखुवा पुलिस तेजी से खोज कर रही है। सूत्र बताते है कि पुलिस को आरोपी की अंतिम लोकेशन हरिद्वार में मिली। हापुड़ की पापड़ गली का सचिन वर्मा ठगों की उस टीम में शामिल था जो स्वयं को एंटी करेप्शन टीम का बड़ा अधिकारी बताते थे।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हापुड़ का सचिन वर्मा अपने एक साथी के साथ गांव बड़ौदा हिंदुवान में स्थित एक देशी शराब की दुकान पर जांच के लिए पहुंचा। बताते हैं कि शराब के सेल्समैन से ठगों ने तीस हजार रुपए ठग लिए। सेल्समैन को यह समझते देर नहीं लगी कि वह ठगों की ठगी का शिकार हो गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने सचिन वर्मा सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। तभी से पुलिस सचिन वर्मा की खोज कर रह है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























