खोई बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलाया










खोई बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलाया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस को एक खोई हुई बच्ची मिली जिस पुलिस ने परिवार से मिलाया।
पुलिस के अनुसार कुचेसर पुलिस चौकी को एक रोती बिलखती 4 साल की एक बच्ची मिली जो घर का पता बताने में असमर्थ थी।ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी टीम ने रोती-बिलखती घूम रही मासूम बच्ची को अथक प्रयास के बाद अल्प समय में परिजनों से मिलाया।परिवार के अनुसार बच्ची खेलते हुए घर से इधर उधर चली गयी थी। बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची का नाम नायरा उर्फ छुटकी है जिसके पिता श्रीवास करनाल के सदर इलाके की विकास कॉलोनी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि नायरा अपने ननिहाल में मामा गुड्डू के यहां आई हुई थी। इसी बीच उसकी मां बच्ची को मामा के ठेले पर छोड़कर दवाई लेने चली गई। उसके बाद बच्ची गुम हो गई। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर परिजनों से मिलाया जिसके बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा जिन्होंने पुलिस का आभार जताया है। इस दौरान संदीप कुमार, करिश्मा, मोनिका, अंकित, आरती शर्मा मौजूद रहे।

मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205








Related Posts

ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

🔊 Listen to this ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला कर 40 ऐसे वाहनों के चालान…

Read more

गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप
error: Content is protected !!