
यूपी पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद मुरादाबाद में दिनांक 23.07.2026 से 26.07.2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबिल टेनिस) महिला/पुरुष प्रतियोगिता-2026 में मेरठ जोन की टीम ने 40+ डबल्स इवेंट में प्रथम स्थान, 35+ मेंस डबल्स व 35+ मिक्स डबल्स में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद से प्रतिभाग करने वाले पुलिसकर्मियों/खिलाड़ियों से मिलकर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने उन्हें शुभकामनायें दीं तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत/अभ्यास कर पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















