
सिंभावली में पुलिसकर्मियों से मारपीट, दरोगा-सिपाही घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव बंगौली के पास गश्त कर रहे दरोगा और सिपाही को एक युवक ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए निशाना बनाया। आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और सिपाही का गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक पिंकू कुमार, सिपाही अक्षय कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक पुलिस से ही उलझ गया।
आरोप है कि युवक ने अचानक सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे दरोगा के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और उनकी वर्दी भी फट गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को किसी तरह काबू में लिया और हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















