
किसान महकार सिंह की हत्या के मामले में चौकी प्रभारी सस्पेंड
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव में किसान महकार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है।एसपी ने शाहपुर चौधरी चौकी प्रभारी राजन को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हमलावर महकार सिंह के फार्म हाउस में घुस गए थे। कमरे में आराम कर रहे किसान महकार सिंह पर हमलावरों ने हमला कर दिया और मारपीट कर उनकी हत्या कर दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने चौकी प्रभारी राजन के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब हत्या के मामले में आगे की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















