
पुलिस ने दो क्रिकेट सटोरियों को दबोचा लाखों रुपए बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने आनंद विहार बिजली घर के पास एक स्थान पर छापामार कर दो क्रिकेट सटोरियों को धर दबोचा जो क्रिकेट लाइव लाइन ऐप पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे और मुंबई टीम की जीत का दावा कर रहे थे। पुलिस ने क्रिकेट सटोरियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक टैबलेट सैमसंग कंपनी, एक लाख 30 हजार, 430 रुपए नगद बरामद किए हैं।
क्रिकेट सट्टा करने के आरोप में पकड़े गए सटोरिए निखिल गोयल पुत्र वेद प्रकाश गोयल निवासी नई शिवपुरी हापुड़ तथा सौरभ आनंद पुत्र संजीव आनंद निवासी 293 आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड हापुड़ है।
पुलिस के अनुसार एसएसवी पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ सिंह बुधवार की रात को चेकिंग पर थे की एक मुखबिर की सूचना को सटीक मानते हुए पुलिस बल के साथ आनंद विहार में बिजली घर की दीवार की आड़ में चल रहे क्रिकेट सटोरियों के ठिकाने पर छापा मारी की और मोबाइल पर क्रिकेट मैच में हार जीत की बाजी लगा रहे उक्त दो सटोरियों को धर दबोचा।
आरोपी क्रिकेट लाइव लाइन एप पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक टैबलेट सैमसंग कंपनी, एक लाख 30 हजार, 430 रुपए नगद बरामद किए हैं।
पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स का अध्ययन कर रही है जिससे हापुड़ में संचालित आईपीएल मैच के अन्य ठिकानों का पता चल सकेगा। बता दे कि इससे पूर्व भी हापुड़ पुलिस चार सटोरियों को पकड़ चुकी है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























