
हापुड़ में बिजली- पानी के लिए हा-हाकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लड़खड़ाती बिजली सप्लाई से हाहाकार मचा है और विद्युत कटौती पर का सर्वाधिक असर जनजीवन, औद्योगिक उत्पादन और पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। बिजली विभाग विद्युत सप्लाई नियमित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का दावा कर रहा है जो खोखले साबित हो रहे हैं। बिजली कटौती से बेहाल लोगों में गुस्सा पनपता ही जा रहा है।
दिन हो या रात कुछ पता नहीं कब बिजली गुल हो जाए और पूरी-पूरी रात लोग करवट लेकर काट रहे हैं। एक तो आसमान से बरसती आग और दूसरे बिजली कटौती ने नागरिकों का जीना बेहाल कर दिया है। बिजली न आने से पेयजल सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नगर के पिछड़े व ऊंचे इलाकों में पानी की सप्लाई टेढ़ी खीर साबित हो रही है। समर सेबिल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। खेती के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है।
बिजली की अनियमित आपूर्ति का सर्वाधिक असर औद्योगिक उत्पादन पर पड़ा है। जनरेटर युक्त औद्योगिक यूनिटों को महंगे डीजल से काम चलाना पड़ रहा है। जिस कारण उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है जबकि छोटी यूनिटों को ले ऑफ का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे मजदूरों के समक्ष वेतन कटौती का खतरा मंडरा रहा है।
विद्युत विभाग का कहना है कि अत्यधिक लोड के कारण बिजली तार टूटना तथा ट्रांसफार्मर फूकने की जो शिकायतें मिल रही है उन्हें राउंड की क्लॉक ठीक करा कर हर संभव यह प्रयास किया जा रहा है कि बिजली की सप्लाई रेगुलर बनी रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























