
हापुड़: पक्का बाग में उल्टा रखा डस्टबिन, सड़क पर सजा कूड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों की एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। नगर पालिका परिषद हापुड़ का कूड़ेदान पक्के बाग में उल्टा रखा हुआ है। ऐसे में उसके आसपास कूड़ा फेंका गया है। इस तरह की तस्वीर से क्षेत्रवासी चिंतित हैं और स्वच्छता अभियान को पलीता भी लग रहा है। लोगों ने बताया कि नगरपालिका के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हालात बने हैं। डस्टबिन को उल्टा करने का कारण समझ से परे है।
हापुड़ के पक्का बाग की एक तस्वीर सामने आई है जहां पर कूड़ा एकत्र करने के लिए रखे गए कूड़ेदान को ही अब डस्टबिन की जरूरत है। जी हां यह कूड़ेदान उल्टा पड़ा है जिसकी वजह से सारा कूड़ा इसके चार ओर फेंका जा रहा है। इलाके में बदबू और बीमारी पनप रही है लेकिन नगर पालिका के अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























