👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश हैं कि जनपद में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाए जहां अवैध रूप से नीली बत्ती, हूटर, ब्लैक फ़िल्म इत्यादि लगी हो। इसी क्रम में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे भीम नगर चौकी इंचार्ज मोहम्मद परवेज तथा ततारपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया और चालकों को चेतावनी दी कि वाहन पर काली फिल्म, नीली बत्ती तथा सायरन आदि का प्रयोग ना किया जाए। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी की। नियमों का उल्लंघन ना करें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





















