👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। हाईलाइन लॉस पर विद्युत विभाग ने हापुड़ के गांव सरावा में चेकिंग अभियान चलाया और 12 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इसके अलावा हापुड़ में भी तीन स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रवर्तन दल एससी यादव ने बताया कि गांव सरावा में चेकिंग के दौरान इस्तेकार, असलम, सुशांत, लेखराज, मनोज समेत 12 के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के साथ हापुड़ के मोहल्ला नवी करीम में नसरुद्दीन, सलमान तथा शंकरपुरा निवासी फैजल के यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225






















