संदिग्ध से पुलिस ने की कड़ी पूछताछ, दी चेतावनी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों ने बुधवार को जनपद के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चेकिंग की।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों ने बुधवार को प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी।पुलिस ने कहा है कि हरकतबाज को बख्शा नही जाएगा।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























