घायल पक्षियों को जैन पक्षी औषधालय दिल्ली भेजा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज हापुड़ द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पर एक गम्भीर रूप से घायल चील तथा एक उल्लू के बच्चे को लाया गया जिन्हें बन्दरो ने बूरी तरह जख्मी कर दिया था। पक्षी औषधालय के चिकित्सक डाoनिशात कौशिक ने बताया कि दोनो पक्षी बहुत बूरी तरह घायल थे जिनका उपचार हापुड चिकित्सालय पर सम्भव नही था अत: प्राथमिक उपचार के बाद पक्षी औषधालय समिति के कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने उन्हें जैन समाज के दिल्ली पक्षी औषधालय को पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल पक्षी के प्राण बचाना हमारा कर्तव्य है। जीव दया, प्राणी मात्र की रक्षा जैन धर्म की शिक्षा है। पक्षी औषधालय इसी उद्देश्य से कार्यरत है।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700′
























