👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते रूट डायवर्ट है। ऐसे में हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर भारी वाहनों को अन्य मार्गों से निकला जा रहा है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भारी वाहनों के रूट डायवर्जन के चलते ततारपुर पर पुलिस उन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेज रही है।






















