
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में पुलिस ने गुरुवार की रात होटल व ढाबों की चैकिंग की।चैकिंगके दौरान पुलिस ने होटल में ठहरे लोगों का विवरण रजिस्टर आदि में चैक किया।
जनपद के सीओ पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपने-अपने थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों होटल व ढाबों आदि में सघन चेकिंग के लिए निकले।पुलिस ने होटल आदि पर रजिस्टर, यात्रियों की आईडी आदि चैकिंग के साथ ही पूछताछ भी की।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे तथा व्यवस्थाएं भी चैक की।पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है,तो कडी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा पुलिस ने बाजारों,मुख्य मार्गो आदि पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाया।साथ ही टोल प्लाजा पर वाहनों की चैकिंग की गई और ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।

























