पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरे दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से लूटा हुआ मोबाइल, एक तमंचा व एक कारतूस तथा एक चाकू व लूटपाट में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस असौड़ा धनौरा मार्ग पर गश्त कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे लग गए। जो मोबाइल लुटेरे निकले। पकड़े गए बदमाशों ने हापुड़ के आदर्श नगर कालोनी का अमन, व उसका साथी शिवम है। अमन मूलरुप से कस्बा स्याना तथा शिवम गांव कंदौला थाना धौलाना का रहने वाला है। जो हापुड़ की आदर्श नगर कालोनी में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने राहगीरों से मोबाइल झपटना स्वीकार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से थाना बाबूगढ़ क्षेत्र से लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने लुटेरों को जेल भेज दिया है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250


























