👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली हापुड़ पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले एक नौजवान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 450 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूर्ण बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हापुड़ कोतवाली पुलिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तार हेतु गश्त कर रही थी कि एक संदिग्ध नौजवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर संदिग्ध के कब्जे से पुलिस ने 450 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूर्ण बरामद किया है। आरोपी हापुड़ कोतवाली के मौहल्ला नवी करीम का दिलशाद उर्फ पाजी है। पूछताछ के दौरान दिलशाद ने नशीला पदार्थ डोडा पोस्त चूर्ण बेचना स्वीकार किया है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922























